Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई नगर के एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर एबीएम कप के पहले दिन खेले गए कुल 3 मैच

मुलताई नगर के एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर एबीएम कप के पहले दिन खेले गए कुल 3 मैच।



खबर मुलताई से । मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई के एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड पर आज से शुरू हुए 111111 रुपए प्रथम पुरस्कार वाले क्रिकेट टूर्नामेंट एबीएम कप 2022 मैं आज पहले दिन पहला मैच खालसा वारियर्स वरुड और RCC पुनासा खंडवा के बीच खेला गया।

  

           आज दिन रविवार 4 दिसंबर को एबीएम के ओनर लोकेश राजेश गीदकर ने सर्वप्रथम मां ताप्ती की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद क्रिकेट पिच पर पहुंचकर फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उनके द्वारा इस क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 111111 रुपए दिए जा रहे हैं वहीं इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष शुभम पंडाग्रे एवं उपाध्यक्ष रोबिन सिंह परिहार, दिव्यांश सोनारे, कृष्णा पवार, जित्तू डहारे, मनोज गिदकर, वरिष्ठ पत्रकार राजेश खडसे, रुपाली खाड़े, कृष्णा साहू, लोकेश देशमुख, सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। 


         मुलताई नगर में यह पहला ऐसा मौका रहा जहां इतने बड़े इनामी राशि वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती नजर नहीं आई। यह पूरा टूर्नामेंट एक नया परिंदा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कराया जा रहा है जो कि मुलताई नगर में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले युवाओं द्वारा संचालित है।


आज खेले गए पहले मुकाबले में दोनों ही टीमों ने निर्धारित 8- 8 ओवरों में 102 102 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया, बाद में सुपर ओवर में वरूड ने जीत हासिल की। जिसके बाद दूसरा मैच पांढुर्णा वर्सेस व्यापारी 11 मुलताई के बीच खेला गया जिसमें पांढुर्ना ने 96 रन बनाए जबकि व्यापारी 11 मात्र 45 रन पर ऑल आउट हो गए और पांढुर्णा ने मैच जीत लिया।

 

         आज पहले दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला पहले दोनों मैच के विजेताओं के बीच खेला गया, जिसमें पांढुर्ना ने 54 रन बनाकर 55 रन का लक्ष्य वरुड को दिया, जिसका पीछा करते हुए वरुड निर्धारित 6 ओवर में मात्र 39 रन ही बना पाई और इस तरह पांढुर्णा ने वरुड को हराकर जीत हासिल की।


इस पूरे टूर्नामेंट में प्रसिद्ध कॉमेंटेटर सागर बिंझाड़े, अब्दुल कादिर, अब्दुल लतीफ, पंकज गिदकार एवम साथियों द्वारा शानदार कॉमेंट्री कर क्रिकेट देखने आए सैकड़ों दर्शकों का मन मोह लिया वही इस क्रिकेट टूर्नामेंट का यूट्यूब पर भी लाइव प्रसारण किया गया जो कि मुलताई में आयोजित किसी भी टूर्नामेंट में पहली बार दिखाई दिया वही मुलताई नगर के फव्वारा चौक और बस स्टैंड पर भी एलईडी स्क्रीन लगाकर इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad