Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई नगर में अधिवक्ता संघ द्वारा मनाया गया अधिवक्ता दिवस

 मुलताई नगर में अधिवक्ता संघ द्वारा मनाया गया अधिवक्ता दिवस


आज मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई न्यायालय में अधिवक्ता संघ मुलताई के द्वारा अधिवक्ता कक्ष में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर अधिवक्ता दिवस का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की छाया चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर की गई वही मुल्ताई न्यायालय के न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं ने अपने अपने उद्बोधन भी रखें इस कार्यक्रम मैं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री सीएस चंदेल द्वारा अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा को देखते हुए आज कई निर्णय लिए गए वही श्री चंदेल ने कहा कि अधिवक्ताओं को जनहित में अपना पूरा योगदान निष्पक्ष रुप से देना चाहिए मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के संरक्षक श्री भार्गव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एलके श्रीवास्तव श्री एल के कोडले श्री कल्लू सिंह ठाकुर श्री सी एस सोनी श्री डीके चौधरी आरके मैडम एवं सभी अधिवक्ता गण तथा न्यायाधीश श्री अभिषेक साहू अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री सीएस चंदेल, उपाध्यक्ष प्रवीण माने, कोषाध्यक्ष प्रमोद कोसे, सहसचिव सरवन नागले उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad