जानिए क्या भोपाल में फिर लगने वाला है लॉकडाउन! कोरोना को लेकर अलर्ट
चीन समेत पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है. केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर नई कोरोना गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने भी कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एहितयात बरतना शुरू कर दिया है. दरअसल, बुधवार को राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है. जिसके बाद प्रदेश सरकार और ज्यादा सर्तक हो गई है .प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि जो भी पॉजिटिव निकलते हैं, उन सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग करा ली जाए.
