नवनियुक्त गोगपा ब्लॉक अध्यक्ष शिववरनसा सल्लाम क्रिकेट प्रतियोगिता मे पहुंचे
तामिया से प्रीतम सिंह की रिपोर्ट -
तामिया चोपना ग्राम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे तामिया ब्लॉक के नवनियुक्त गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष शिववरनसा सल्लाम, जिसमें क्रिकेट मैच प्रारंभ होने से पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर टॉस कराया एवं चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल हुए ,क्रिकेट मैच देखकर लुफ्त उठाया चोपना ग्राम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों की टीम क्रिकेट खेलने पहुंच रही है, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष लगातार तामिया क्षेत्र के गांव में भ्रमण कर रहे और जनसंपर्क कर लोगों की समस्या जान रहे हैं इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शन कर हुए उपस्थित।
