तिवरखेड़ में गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर हुई बैठक ।
तिवरखेड़ से सुधाकर हुरमाड़े की रिपोर्ट
विकास खंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिवरखेड़ के हायर सेकंडरी स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम एवं स्कूल सुधार और शिक्षा में सुधार पर चर्चा की तथा आगे बच्चो के भविष्य में सुधार हो और मोटिवेशन किया जाए। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर रुपरेखा तैयार की गयी। इस रुपरेखा में श्री पाटिल सर ने प्रस्ताव रखा की स्कुल में कार्यक्रम आयोजन हेतु कोई फंड नही और न ही आयेंगा। इस लिए हम सभी टिचर स्टाफ एक -एक हजार रुपए जमा कर तथा पंचायत द्वारा भी मदद की जाएँगी और प्रति वर्ष अनुसार 26 जनवरी को ध्वजारोहण कर रैली निकाली जाती है, इस वर्ष रैली को भव्य रूप दिया जाएगा जिसमे झांकी के साथ रैली निकली जायेगी तथा बच्चो के लिए सिंगिंग, डांस, नाटक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, वहीं मेधावी छात्रो को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएंगा । इस बैठक में मुख्य रूप से प्राचार्य पाटिल सर, उप सरपंच भूपेंद्र भोयरे, शिक्षक खंडवे सर, आंबेडकर समिति से अध्यक्ष सुधाकर हुरमाड़े,अन्ना भाऊ साठे मंच से तारा बाई लोखंडे, शिवाजी महाराज समिति से दुर्गेश वर्मा , दुग्द समिति से रामसंकर दियावार एवं पंच विशाल भोहरपी, बाली अजय चौदरी और तिवरखेड़ से समिति तथा सदस्य गण उपस्थित रहे।
