ग्राम सावलमेंढ़ा में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा दीप यज्ञ का कराया गया आयोजन, छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम।
खबर प्रभात पट्टन से। प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरुल बाजार के पास स्थित ग्राम सावलमेंढ़ा के दीक्षा पब्लिक स्कूल में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन कराया। वही स्कूल के बच्चों द्वारा इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दीक्षा पब्लिक स्कूल के संचालक दिनेश गोलू बुलबाके एवं रामराव अलोने ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ से आए हुए योगेश सराटकर, सुभाष महस्की, पंजाबराव अलोने द्वारा दीप यज्ञ कराया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसके बाद भंडारा प्रसादी वितरित की गई इस कार्यक्रम के अवसर पर उषा खंडाइत, ममता गावंडे, कैलाश गावंडे, कुसुम अलोने, जयपाल बुलबाके, विठ्ठल गीद, ज्ञानू बारस्कर, तरुण अलोने, शंकर साकरे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
