Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में ताप्ती महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से की गई। मुंबई से आई इशिता विश्वकर्मा

 मुलताई में ताप्ती महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से की गई। मुंबई से आई इशिता विश्वकर्मा







Live देखने के लिए यहा click करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇
Live देखे ताप्ती महोत्सव

मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभापति एवं पार्षदों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  सागर से आई पूजा श्रीवास्तव का अखाड़ा लोकनृत्य , छत्तीसगढ़ से आई संपरिया पूजा निषाद का जावरा रावत नृत्य, हरदा की इंटेलकोर वेलफेयर एंड सोसाइटी का लोकनाट्य, सागर के मनी ठाकुर ने बुंदेली गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुंबई से आई इंडियाज गॉट टैलेंट की विजेता इशिता विश्वकर्मा थी ,उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

"जहा इशिता विश्वकर्मा ने कहा मैं भी मध्यप्रदेश के जबलपुर से हूं नर्मदा मैया के क्षेत्र से आई हूं मुलताई आकर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने घर आई हूं "

आज 14 जनवरी को ताप्ती महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।इसके साथ ही नृत्य नाटिका एवं कबीर गायन भी प्रस्तुत किया जाएगा।कवि बलराम श्रीवास्तव धर्म सिंह मुलतानी अशोक भाटी कमलेश शर्मा प्रदीप चौहान एवं सलोनी राणा कविता प्रस्तुत करेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad