Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा के सिम्बाल पर जीत कर पार्टी से विश्वासघात करने वाली अध्यक्ष बता रही विकास में भाजपा सरकार को रोढा : नेता प्रतिपक्ष वर्षा गढेकर।

 भाजपा के सिम्बाल पर जीत कर पार्टी से विश्वासघात करने वाली अध्यक्ष बता रही विकास में भाजपा सरकार को रोढा : नेता प्रतिपक्ष वर्षा गढेकर।


श्रीकांत विश्वकर्मा की रिपोर्ट 



Subscribe करें हमारे यूट्यूब चैनल हमदर्द न्यूज़ को।

Multai nagar palika news। मुलताई नपा अध्यक्ष द्वारा कल जारी किए प्रेस नोट के जवाब में अब भाजपा से नेता प्रतिपक्ष वर्षा गढेकर ने आज प्रेस नोट जारी कर पलटवार किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नगर में विकास कार्य करवाने में नाकाम नपा अध्यक्ष भाजपा के पार्षदों पर निराधार आरोप लगाने में जुटी हुई है जनता से विश्वासघात करने वाली अध्यक्ष नीतू परमार भाजपा के नाम पर वोट लेकर कांग्रेस का गुणगान कर रही है, भाजपा के द्वारा किये गए विकास कार्यो का श्रेय कांग्रेस विधायक पांसे को दे रही है, हरदोली जल आवर्धन योजना के तहत डेम के निर्माण के लिए भू अर्जन की राशि नहीं थी ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमि मुआवजे के लिए 5 करोड़ 51 लाख 98 हजार एक सो नब्बे रुपए की राशि देकर नगर की जल समस्या का स्थायी समाधान किया। भाजपा पार्षद लगातार जनता की समस्या उठा रहे है। इसका समाधान करने के बजाय अध्यक्ष भेदभाव पूर्ण रवैये अपनाकर विकास कार्य पर ध्यान नहीं दे रही है, अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से शा. अधिकारी कर्मचारी परेशान है, जिससे सिविल इंजी. द्वारा अपना स्थान्तरण दुसरे स्थान पर करवा लिया गया अब तक नगर में हुये टंकी का लोकार्पण भी भाजपा की पूर्व परिषद् द्वारा स्वीकृत कर निर्माण शुरू कराया था वर्त्तमान परिषद् की प्रथम बैठक में 142 प्रस्ताव पर भाजपा पार्षदों ने भी विकास कार्यो के लिए स्वीकृति दी थी इसके बाद भी कोई विकास कार्य शुरू नहीं किये गए म.प्र. सरकार द्वारा महिला शक्तिकरण की दिशा में परिषद् में महिलाओं की भागीदारी दी गई है इसके बाद भी अध्यक्ष के पति का परिषद् में हस्तक्षेप लगातार किया जा रहा है जो की उचित नहीं है न. पा अध्यक्ष नीतू परमार अपनी नाकामी का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad