मुलताई नगर में रमाबाई अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
खबर मुलताई से। मुलताई नगर में आज दिन गुरुवार को दोपहर में रमाबाई अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यशोधरा महिला मंडल द्वारा डॉ अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर की जयंती सामूहिक तौर पर एकजुट होकर मनाई गई। इस अवसर पर यशोधरा महिला मंडल की समस्त महिलाएं एकजुट हुई और सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध, डॉक्टर अंबेडकर और माता रमाई के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर माता रमाबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि माता रमाई ने जो योगदान डॉक्टर अंबेडकर को दिया है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुलताई नगर में यशोधरा महिला मंडल द्वारा रमाबाई अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तारा लोखंडे अर्चना भुमरकर, कंचन अतुलकर दीपा अतुलकर सुशीला मानकर संगीता खातरकर राधिका सातनकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे वही सभी ने संकल्प लिया कि सभी महिला एकजुट होकर माता रमाबाई के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेगी
Subscribe करें हमारे यूट्यूब चैनल हमदर्द न्यूज़ को।