Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सड़क पर पलटा कोयले से भरा डंपर, बड़ा हादसा टला

 सड़क पर पलटा कोयले से भरा डंपर, बड़ा हादसा टला



राहुल पाटिल की रिपोर्ट
Subscribe करें हमारे यूट्यूब चैनल हमदर्द न्यूज़ को।

बैतूल। जिले के सारणी थाना क्षेत्र में आने वाले खैरवानी गांव के पास बीच सड़क पर कोयला लेकर जा रहा डंपर पलट गया। सड़क पर कोयला बिखर गया जिससे सारणी–परासिया मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। डंपर पलटने के दौरान मार्ग पर आवाजाही नही थी अन्यथा बड़ी जन हानि होने से इंकार नही किया जा सकता था 

बताया गया है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में कन्हान की कोयला खदानों से डंपरों की मदद से कोयला लाया जाता है। कोयला परिवहन करने वाले डंपरों के चालक डीजल बचाने के लिए मार्ग पर पड़ने वाली ढलान में डंपरों को न्यूटल कर देते हैं, जिससे वाहन की गति अनियंत्रित हो जाती है और अक्सर हादसे होते रहते हैं। सारणी पुलिस के द्वारा ना तो ऐसे मामलों में कोई कारवाई की जा रही है और ना ही ओवर लोड, बिना नंबर प्लेट लगाए डंपरों पर कोई एक्शन लिया जाता है।


शुक्रवार को भी डंपर के दो टायर फूट गए और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात शुरू करने के लिए कोयला और डंपर को हटाने का कार्य शुरू कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad