Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

महिला ने एक साथ दिया 3 बेटियों को जन्म

 महिला ने एक साथ दिया 3 बेटियों को जन्म



छिंदवाड़ा में एक महिला ने एक साथ बच्चियों को जन्म दिया है. मां और उसकी तीनों बेटियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं. महिला का परिवार पेशे से मजदूरी करता है. बच्चियों के पिता का कहना है कि वो अपनी बच्चियों की अच्छी तरह से देखभाल करेंगे. पहली बेटी का वजन 1 किलो 450 ग्राम, दूसरी का वजन 1 किलो 500 ग्राम और तीसरी बेटी का वजन 1 किलो 700 ग्राम है.मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया. महिला और उसकी तीनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं. डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर बच्चियों को एसएनसीयू में शिफ्ट किया है. महिला का परिवार पेशे से मजदूरी करता है. परिवार के सभी सदस्य एक साथ तीन बेटियों के पैदा होने से काफी खुश हैं. मेडिकल कॉलेज की महिला रोग विशेषज्ञों की टीम ने महिला का सीजर कराया है. 


परासिया के ग्राम ढाला निवासी 27 वर्षीय गनेशी पति रामेश्वर मरकाम को प्रसव पीड़ा के चलते रविवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार सुबह लगभग 8.30 बजे चिकित्सकों की टीम ने आठ माह की गर्भवती गनेशी का सुरक्षित प्रसव कराया.एक साथ जन्म लेने वाली बच्चियों के कुल वजन 4 किलो 650 ग्राम है. पहली बेटी का वजन 1 किलो 450 ग्राम, दूसरी का वजन 1 किलो 500 ग्राम और तीसरी बेटी का वजन 1 किलो 700 ग्राम है. एहतियात के तौर पर तीनों बच्चियों को एसएनसीयू में शिफ्ट कराया गया है. 


बेटियों के पैदा होने से खुश हैं परिवार के लोग  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad