Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

लाडली लक्ष्मी योजना में E-Kyc कराने टेमझिरा "ब" पंचायत आई महिलाओं पर गिरा पंखा, 2 महिलाएं हुई घायल

 लाडली लक्ष्मी योजना में E-Kyc कराने टेमझिरा "ब" पंचायत आई महिलाओं पर गिरा पंखा, 2 महिलाएं हुई घायल।




खबर मुलताई से मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टेमझिरा ब में आज दिन सोमवार को दोपहर में एक बड़ा हादसा सामने आया जब पंचायत भवन में लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत केवाईसी कराने आई महिलाओं पर छत पर लगा हुआ पंखा अचानक टूट कर गिर गया इस हादसे में दो महिलाएं घायल हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम टेमझिरा ब निवासी गायत्री पति खेमचंद सूर्यवंशी एवं बाली पति रामकिशोर लोखंडे के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है बताया जा रहा है कि दोनों के सर पर चोट लगी है और पंखा गिरने के चलते दोनों बेहोश हो गई थी जिन्हें तत्काल मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही है कि गांव में नया पंचायत भवन बनाया जाए या तत्काल भवन को सुधारा जाए ताकि आगे इस तरह का कोई हादसा ना हो सके वही महिलाओं को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad