Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मल्हारा पंखा के पास भूसे से भरी पिकअप का टायर फटा, पिकअप पलटने से ड्राइवर हुआ घायल।

 मल्हारा पंखा के पास भूसे से भरी पिकअप का टायर फटा, पिकअप पलटने से ड्राइवर हुआ घायल।




खबर मुलताई से। मुलताई नागपुर नेशनल हाईवे 47 पर मल्हारा पंखा के पास भूसे से भरी हुई पिकअप पलटने से पिकअप चला रहा ड्राइवर घायल हो गया जिसे एनएचएआई एंबुलेंस के माध्यम से मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामराव पुत्र श्याम राव पाटणकर उम्र 45 वर्ष निवासी बिरूल धाबला जोकि धाबला से पांढुर्णा सोयाबीन का भूसा लेकर पिकअप वाहन से जा रहा था तभी अचानक मल्हारा पंखा के पास पिकअप का पिछला टायर फट गया और पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते पिकअप पलट गई और ड्राइवर रामराव घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना एनएचएआई एंबुलेंस को मिलने पर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad