मुलताई। आज ईद के अवसर पर लॉक डाउन के चलते ईदगाह और मज़्ज़िद में सामूहिक नमाज नही हुई। सभी मुस्लिम भाइयो ने अपने अपने घरों में ईद की नमाज़ पढ़ी और बड़ी ही सादगी के साथ ईद मनाई।
आज ईद के इस मुबारक मौके पर सभी ने दुआओं में अल्लाह से दुआ मांगी कि मेरे भारत देश मे आयी हर मुसीबतों को खत्म कर दे। या अल्लाह कोरोना बिमारी को भारत और पूरी दुनिया से मिटा दे। या अल्लाह जो गरीब मजबूर उनकी मदद फरमा। या अल्लाह जो लोग परेशान है उनकी मदद फरमा। जो अपने परिवार से दूर हैं उनको परिवार से मिला दे। या अल्लाह मेरे देश में कोई भी भूखा ना सोए। या अल्लाह मेरे देश में सबको मिलजुल कर रहने की तौफीक अता फरमा। मेरे देश के हर इंसान की हिफाजत अता फरमा। या अल्लाह जीन भाइयों ने दूआ के लिए कहा है उन सभी जायज दुआओं को कुबूल अता फरमा। आमीन।
इस तरह आज एक अलग ही अंदाज में देश भर में ईद मनाई गई, इस बार कोरोना के चलते सोशल डिस्टेनसिंग के कारण गले मिल कर बधाई देने का शिलशिला दिखाई नही दिया।


