मुलताई। रमजान उल मुबारक महीने का 30वां रोजा रविवार को रोजेदारों ने मुकम्मल किया। इसके साथ ही ईद के चांद का दीदार हो गया है।
ईद के इस चांद को देखने के लिए अकीदतमंदों में उत्सुक्ता थी। चांद की दीदार के साथ सोमवार को मुलताई समेत पूरे राज्य में ईद उल फित्र मनायी जाएगी। हालांकि ईद पर कोई भी सामूहिक नमाज ईदगाह पर नही होगी। चंद लोग मज़्ज़िद में नमाज पढ़ेंगे और बाकी सभी लोगो को घरों पर ही नमाज़ पढ़ने के लिए कहा गया है। अमन चैन के साथ इस कोरोना महामारी से पूरे विश्व को निजात दिलाने के लिए दुआए की जाएगी। हालांकि कोरोना महामारी के चलते चांद रात की चहल पहल नहीं दिखी।
इस बार ईद पर चंद लोग ही अपने जरूरत का आवश्यक सामान खरीदते दिखाई दिए। ज्यादातर लोगो ने नए कपड़े और अन्य गैर जरूरी सामान से परहेज किया।
इधर मगरिब की नमाज के बाद से ही दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद मुबारकबादी का सिलसिला सोशल मीडिया पर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।

