Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भीमपुर के बाद घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में फिर एक पॉजिटिव



बैतूल। कल रविवार को भीमपुर के झाकस गांव के 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज सोमवार सुबह घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में फिर एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त  रिपोर्ट में हीरावाड़ी गांव का निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शाहपुर SDM  हरसिमरन प्रीत कौर ने इस बाबत पुष्टि की है। जिला स्तर पर अभी कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नही हुआ है।
        प्राप्त जानकारी अनुसार आज पाए गए पॉजिटिव के मामले में खास बात यह है कि इस युवक के द्वारा प्रशासन को अभी तक दी गई जानकारी अनुसार उसके जिले के बाहर कहीं आने-जाने की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है ।
            बताया जा रहा है कि वह पिछले आठ-दस दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहा था। कतिया कोयलारी में पॉजिटिव मिलने के बाद जब हीरावाड़ी को बफर जोन घोषित किया गया, तब वहां की गई  रेंडम सेंपलिंग में उसका सैंपल लिया गया था जो कि आज पॉजिटिव आया है।  
     पॉजिटिव पाया गया उक्त युवक मध्य प्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का कर्मचारी है और सारणी में पदस्थ है । लाइन परिचालक के रूप में पदस्थ उक्त कर्मचारी के साथ छह अन्य लोग भी काम करते थे जिनमें से तीन बैतूल के निवासी हैं। ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक यंत्री राजीव जैन ने बताया कि उक्त युवक कंपनी में संविदा कर्मचारी के रूप में पदस्थ था । सारणी में इनका कार्यालय है और टावर लाइनों को सुधारने का इनका काम है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक की कांटेक्ट हिस्ट्री के बारे में प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad