ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेर शरीफ के लिए अपशब्द कहने पर राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन।
मुलताई। नगर के जागरूक समाजसेवी हमदर्द ग्रुप के साथियो ने अनुवीभागीय अधिकारी मुलताई को राष्ट्रपति के नाम न्यूज़ इण्डिया 18 के एंकर अमिष देवगन पर कार्यवाही की जाने तथा न्यूज़ चेनल पर धार्मिक डिबेट बंद किए जाने हेतु ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि माँ ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में सभी धर्म के लोग आपस मे मिल-जुल कर रहते है। यहाँ सदियों से अमन चैन भाई चारा कायम है । लेकिन आज कल कुछ न्यूज़ चेनल वाले दिन-रात धार्मिक डिबेट करा कर सभी धर्मो का अपमान कर, धार्मिक भावनाओ को आहत कर रहे है । डिबेट में अलग-अलग धर्म के लोगो को बुला कर चेनलो पर डिबेट कराते है। डिबेट में धर्मो के बीच भेद-भाव कर साम्प्रदायिक भावना को भड़काने का कार्य कर रहे है, जो निंदनीय है ।
न्यूज़ इण्डिया 18 पर एवं एंकर अमिष देवगन ने ,एक डिबेट सुल्तान-ए-हिन्द गरीब नवाज ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेर शरीफ की शान में गुस्ताखी कर उन्हें अपशब्द कहे जिससे उनके चाहने वाले लोगो एव उनके मुरीद, हिन्दू मुस्लिम भाइयों की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुची है, जो की अशोभनीय है ।
इस अवसर पर पाशा खान, कुलदीप पहाड़े, अलताफ अहमद, राजू जैन, शेख तौफीक, कासिम खान, राजेश खडसे, अफसर खान, फरहान पठान, राजू पवार, आरिफ शेख, मो. अयाज़, दिनेश भाई, शहीद भाई, ऐहफज शाह, आदि मौजूद रहे।


