आज है उर्स हजरत मोहम्मद सुलेमान शाह बाबा का जिनकी दरगाह प्रभात पट्टन ग्राम तह. मुलताई जिला बैतूल (म0प्र0) में स्तिथि हैं
मुलताई- हजरत मोहम्मद सुलेमान शाह बाबा की दरगाह प्रभात पट्टन ग्राम तह.मुलताई जिला बैतूल (म0प्र0) में स्तिथि है । यह ऐतिहासिक और प्रसिद्व दरगाह है । यह बहुत ही रमणीय स्थान है जो चारो ओर से पहाडों से घिरा हुआ है । यहा सभी धर्म के लोग इबादत एवं मन्नत के लिए आस्था से आते है तथा बाबा सबकी मुराद पुरी करते है । यहा प्रतिवर्ष दिसंबर माह के आखिरी गुरूवार को भव्य उर्स बहुत हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है ।
हजरत मोहम्मद सुलेमान शाह कमेटी प्रभात पट्टन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार नहीं होगा कव्वाली का कार्यक्रम । कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए प्रशासन ने पाबंदी लगाई है । सभी को करोना नियमो का पालन कर दर्शन करने का मौका मिलेगा। मास्क लगाना अनिवार्य सोशल डिस्टेंस बनाए रखना अनिवार्य हैं जिसके लिए कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किया गया है । दरगाह पे संदल लगभग 02:30 बजे पेश किया जाएगा ।


