Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई - हजरत मोहम्मद सुलेमान शाह बाबा का उर्स बनाया गया ।

 हजरत मोहम्मद सुलेमान शाह बाबा का उर्स बनाया गया ।  ऐतिहासिक प्रसिद्ध दरगाह प्रभात पट्टन ग्राम तह. मुलताई जिला बैतूल म.प्र. में स्तिथि हैं।


मुलताई- हजरत मोहम्मद सुलेमान शाह बाबा की दरगाह प्रभात पट्टन ग्राम तह.मुलताई जिला बैतूल (म0प्र0) में स्तिथि है। यह ऐतिहासिक और प्रसिद्व दरगाह है। यह बहुत ही रमणीय स्थान है जो चारो ओर से पहाडों से घिरा हुआ है। यहा सभी धर्म के लोग इबादत एवं मन्नत के लिए आस्था से आते है मान्यता है कि बाबा सबकी मुराद पुरी करते है। यहा प्रतिवर्ष दिसंबर माह के आखिरी गुरूवार को भव्य उर्स बहुत हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी इस साल के आखरी गुरुवार 31/12/2020 को बनाया गया। जिसका सारा प्रबंधन

हजरत मोहम्मद सुलेमान शाह कमेटी प्रभात पट्टन ने किया। कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार देशमुख ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार हमारी कमेटी ने सारी व्यवस्था की पर इस साल हर साल की तरह कव्वाली का कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन को देखते नही किया गया। सभी को करोना नियमो का पालन कर दर्शन करने का मौका मिला। मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंस बनाए रखना का पूरा प्रयाश किया गया। जिसके लिए कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किया गये थे। दरगाह पे संदल लगभग 02:30 बजे पेश किया गया। रात तक बाबा के चाहने वालों का आना-जाना लगा रहा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad