कांग्रेस पार्टी द्वारा अम्बेडकर चौक पर लोकतंत्र सम्मान दिवस का आयोजन। संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ।
मुलताई नगर के अंबेडकर चौक पर बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार ने बताया कि आज से 1 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को छल कपट कर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर भाजपा द्वारा गिरा दिया गया था माननीय कमलनाथ जी द्वारा भारतवर्ष के संविधान का सम्मान करते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया था इसीलिए आज संपूर्ण जिले में कांग्रेसी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सविधान सम्मान दिवस मनाया जा रहा है.