बैतूल के मुलताई से पत्रकारों के हित में उठी आवाज को भोपाल में मिला सम्मान.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान ने अधिमान्य पत्रकारों के साथ गैर अधिमान्य पत्रकारों के हक में फैसला लेकर पत्रकारों के सम्मान को बढ़ा दिया.
बैतूल जिले के एकमात्र राज्य स्त्री अधिमान्य पत्रकार गगनदीप चेहरे ने दिनांक 11/05/2021 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से मांग की थी कि जिसे जिले भर के पत्रकार साथियों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था अधिमान्य पत्रकारों के साथ फील्ड में काम कर रहे गैर अधिमान्य पत्रकार प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम कर रहे पत्रकार साथियों को भी सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
जिस पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा करते हुए गैर अधिमान पत्रकार एवं उनके परिवार जनों को भी मध्य प्रदेश शासन के अधिकृत अस्पतालों एवं अन्य जगहों पर कोविड संक्रमण के इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही.

