Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शादी के बाद दुल्हन निकली गंजी, तुरंत भेजा मायके..दूल्हा, बोला-मेरी किस्मत फूट गई |

the bride turned out to be bald, immediately sent maiden.. The groom, said - my luck broke.


सांकेतिक तसवीर



शादी के 15 दिन बाद पता चला कि दुल्हन के सिर पर विग था। यानि वो टकली थी उसके सिर पर बाल नहीं थे। दूल्हे के घरवालों ने लड़की और उसके माता-पिता पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया।


गोरखपुर 18 जुलाई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जहां एक परिवार अपने बेटे की दल्हन के आऩे से खुशियां मना रहा था। लेकिन विवाह के 15 दिन बाद जब दुल्हन ने अपना घूंघट उठाया तो उसका बरसों पुराना राज सबके सामने आ गया। दूल्हा तनाव में आ गया और पत्नी को उसके मायके छोड़कर शादी को तोड़ दी।


ऐसे खुल गया दुल्हन का पूरा राज
दरअसल, शादी के 15 दिन बाद पता चला कि दुल्हन के सिर पर विग था। यानि वो टकली थी उसके सिर पर बाल नहीं थे। दूल्हे के घरवालों ने लड़की और उसके माता-पिता पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया। वहीं दुल्हन के घर वालों ने शादी के 15 दिन पर रिश्ता तोड़ने के आरोप में दूल्हे पर केस कर दिया है।


दुल्हन का चेहरा देखते ही दूल्हा उसे मायके छोड़ आया
बता दें कि यह हैरान कर देने वाला मामला पीपीगंज इलाका है। जहां 15 दिन पहले दोनों परिवार वालों ने खुशी-खुशी यह शादी की थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दुल्हन बड़े आराम दो सप्ताह तक ससुराल में रह रही थी। उसके सिर पर बाल नहीं इस बात का जरा सा भी अंदाजा दुल्हे को भी नहीं था। लेकिन एक दिन लड़की के सिर से विग गिर गई। तब ससुराल वालों को पहली बार पता चला कि उसके सिर पर बाल नहीं हैं। उसने विग से इसे छिपा रखा था।


शादी के बाद थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
गुरुवार को दोनों पक्षों के लोग पीपीगंज थाने में अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुचे हुए थे। पुलिस के अधिकारी दोनों को समझाा कर मामले पर समझौता करने की बात कर रहे हैं। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की के सिर पर बाल न होने की वजह से उसके पति ने घर से निकाल दिया है। दोनों पक्षों में बातचीत से हल नहीं होगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad