Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा नें अमृतमहोत्सव के रुप में मनाया स्वतंत्रता दिवस।

BJP celebrated Independence Day as Amrit Mahotsav.




भाजपा कार्यालय मुलताई में नगर मंडल मुलताई ने स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रुप में मनाया। स्वतंत्रता के ७५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आह्वान पर समस्त देश में भाजपा स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रुप में मना रही है। वही मुलताई नगर में भाजपा की इकाई ने भाजपा कार्यालय में उपस्थित होकर झंडा वदंन कर ध्वजारोहण किया व मिठाई बांटी। फिर बस स्टैंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित की तथा शहिस स्मारक पर भी जाकर पुष्प माला अर्पित कर अमत वीर शहीदों को याद किया। जिस दौरान चन्द्रशेखर देशमुख, जगदीश पवार, जी.ए.बारस्कर, हेमंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष  मनीष माथनकर, मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव, प्रह्लाद साहू,  तुलसीराम बारस्कर, नमन अग्रवाल, सुनिल बिहारे, रविन्द्र जैन, बंटी शिवहरे, पुरुषोत्तम चौधरी, महिला मोर्चा में रेखा शिवहरे, शैफाली पालिवाल, सविता परिहार, ज्योति साहू, युवा मोर्चा में अविनाश देशमुख, विशाल डोंगरे, निलेश चावरियां, लोकेश देशमुख, लोकेश यादव, सौरभ दुबे, अभिषेक सोनी, आदि उपस्थित थे। युवा मोर्चा महामंत्री  विशाल डोंगरे ने बतलाया की अमृत महोत्सव को लेकर अन्य कार्यक्रम जैसे मैराथन  तथा साइकिल मैराथन, शहीदो के परिवार का सम्मान, शहीदो के स्मारकों का पूजन आदि कार्यक्रम आहुत किये जाना है। जिसमें समस्त मंडलो के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित होना है।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad