Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिए जाने को लेकर भारत रत्न सम्मान यात्रा पहुंची मुलताई।

 सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिए जाने को लेकर भारत रत्न सम्मान यात्रा पहुंची मुलताई।



खबर मुलताई से, मुलताई नगर में पहुंची सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिए जाने को लेकर बैतूल से निकाली गई भारत रत्न सम्मान यात्रा आज दिन बुधवार को दोपहर 1:00 मुलताई पहुंची , जहां पर मुलताई नगर के समाजसेवियों ने यात्रा का स्वागत किया मुलताई नगर के अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर अनुसूचित जाति सामाजिक जन कल्याण संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागर ने बताया कि संगठन द्वारा लगातार बैतूल जिले में मुहिम चलाकर सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न सम्मान की मांग की जा रही है इसी अभियान में भारत रत्न सम्मान यात्रा आज मुलताई पहुंची है जहां पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

       वही इस यात्रा में आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष रूपाली खाडे भी शामिल हुई और उन्होंने सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न दिए जाने हेतु अपना समर्थन दिया वहीं उन्होंने भी मांग की कि जल्द से जल्द सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न दिया जाना चाहिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को कोई दौरा नहीं सकता और उनके कार्यों का सम्मान उन्हें भारत रत्न से सम्मानित कर किया जा सकता है।  

       इस अवसर पर मुलताई नगर से शेषराव भूमरकर करण झारे तारा लोखंडे दीपा अतुलकर मीरा नागले भारती भूमरकर कमला खातरकर सुशील भूमरकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad