मंगलवार बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए किया गया भूमि पूजन, महामृत्युंजय मंत्र का हुआ जाप।
खबर मुलताई से, मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में आज दिन रविवार 1 जनवरी 2023 को दोपहर 3:00 मंगलवार बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामृत्युंजय जाप भी किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मुलताई नगर के युवा एबीएम कंपनी के ऑनर लोकेश राजेश गिदकर द्वारा मुलताई नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लाई गई, जिसका मंगलवार बाजार में स्थापना के लिए आज भूमि पूजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुलताई विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भूतपूर्व विधायक पंजाब बोड़खे, रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष विजय राव देशमुख, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर जीए बारस्कर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, हरीश पटेल, हर्षवर्धन धोटे, डॉ चंद्रशेखर नागले, संतोष बाल्या मोरे, एक नया परिंदा फाउंडेशन के शुभम पंडाग्रे, दिव्यांश सोनारे आदि सैकड़ों की संख्या में नगरवासी गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।