मुलताई बैतूल NH47 पर महारुख के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी
![]() |
| विज्ञापन |
Subscribe करें हमारे यूट्यूब चैनल हमदर्द न्यूज़ को।
सेमझिरा से संजय मानकर की रिपोर्ट
खबर मुलताई से । मुलताई बैतूल NH47 पर महारुख के पास आज सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सेमझीरा की ओर से आ रही गन्ने से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अपना संतुलन खो बैठी और पलट गई, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेमझिरा की ओर से गन्ने से भर कर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली nh47 पर जा रही थी तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह रिवर्स आने लगी और पलट गई जिसके चलते गन्ने से भरी हुई ट्राली में भरे हुए गन्ने बिखर गए गनीमत रही कि ड्राइवर एवं अन्य कोई भी हताहत नहीं हुआ अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर के माध्यम से ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

