Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बज गया डंका, कोरोना मरीजों के मामले में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, सिर्फ 10 देश हैं आगे।


बज गया डंका, कोरोना मरीजों के मामले में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, सिर्फ 10 देश हैं आगे

चीन के वुहान शहर से कोरोनावायरस के भारत में केरल में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार को जब इस जानलेवा बीमारी से देश को बचाने को कहा गया था, तब स्वघोषित प्रधान सेवक और उनके स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इसका मखौल उड़ाया था। तब शत्रु से भी शिक्षा ग्रहण करने वाले श्रीराम जी का मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध इन मदांध लोगों ने कहा था कि कोरोना को लेकर डर फैलाया जा रहा है और डरने की जरूरत नहीं है। हर्षवर्धन ने तो बार-बार कहा कि मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं है। यही नहीं ये लोग नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम, दिल्ली चुनाव जीतने और मध्य प्रदेश में अपने 'सत्ता हड़पो अभियान' को सफल बनाने में जुटे रहे। नतीजा सामने है।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो गई है, जिनमें 53,035 सक्रिय हैं, 30,153 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2,752 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

कोरोना मरीजों के मामले में चीन से आगे निकला भारत, अब सिर्फ सिर्फ 10 देश हैं आगे—

कोरोना मरीजों के मामले में भारत ने कल 15 मई को चीन को पीछे छोड़ दिया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आये आंकड़ों के अनुसार देश में इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 85,000 को पार कर गई जो कि चीन में वर्तमान मरीजों की संख्या से अधिक है। वहां अब तक कुल 82,933 मामले सामने आए हैं।

चीन के वुहान शहर से कुछ नए मामले आए हैं। इसके बावजूद भारत संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में उससे आगे निकल गया है।

आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चीन में 4,633 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी, जबकि 78,000 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

दिसंबर में वुहान में संक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक दुनिया में तीन लाख से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई हैं, जबकि 45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। चीन और अन्य देश अपनी अर्थव्यवस्था को खोलने की शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के दोबारा फैलने से चिंता बढ़ गई है।

भारत अब दुनिया का 11वां सबसे प्रभावित देश—

कोविड-19 महामारी से भारत अब दुनिया का 11वां सर्वाधिक प्रभावित देश है लेकिन भारत से अधिक कोरोना वायरस प्रभावित देशों में संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक है। इस सूची में अमेरिका शीर्ष पर है जहां पर 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद क्रमश: स्पेन, रूस, ब्रिटेन, इटली और ब्राजील हैं, जहां पर दो लाख से अधिक मामले हैं। वहीं फ्रांस, जर्मनी, तुर्की और ईरान में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad