Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

इस लाक डाउन मे आप भी इस तरह कर सकते है किसी की मदद |


मूलताई शहर मे इन दिनो जहा कोरोना महामारी के चलते पूरा मार्केट बंद है वहीं हमारे नगर मे ऐसे भी कई सारे छोटे दुकान वाले लोग है जिनका घर उनकी रोज की कमाई पर ही चलता है | ऐसा ही वाकया आज हमारे हमदर्द ग्रुप के साथी पाशा खान के साथ हुआ जब उन्होने बंद मार्केट मे भी एक जूते चप्पल सिलने वाले मोची को सड़क किनारे फुटपाथ पर एक छोटी सी दुकान लगाए बैठा दिखा  | उन्होने सोचा उस व्यक्ति की कुछ मदद कर दी जाए | लेकिन उस व्यक्ति को बिना कुछ काम कराए यदि कोई आर्थिक मदद की गयी तो वो अपने आप मे ग्लानि महसूस न करे इसलिए उन्होने पहले उनसे अपना जूता जो नाम मात्र का उखड़ा हुआ था ठीक करवाया ओर उस व्यक्ति को बंधे पैसे दे कर चल दिए | जब उसने चिल्लर वापस करने के लिए कहा तो उन्होने कहा यह आपकी मेहनत है, वापस मत कीजिए |
आप भी पाशा खान की तरह और लोगो की मदद कर सकते है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad