Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दसवीं के छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर



इस समय भोपाल से एक खबर आ रही है - कोरोना क्राइसिस के बीच बच्चों को राहत देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने फैसला लिया है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं कक्षा (10th class) के जो पेपर शेष रह गए हैं, अब उनकी परीक्षा (exam) नहीं ली जाएगी। 10वीं के जो पेपर हो गए उन्हीं के मार्क्स के आधार पर अब रिजल्ट (result) तैयार होगा। वहीं जो पेपर नहीं हो पाए हैं, उनके आगे अब पास (pass) लिखा जाएगा। लेकिन ये राहत सिर्फ 10वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिये हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education)की 12वीं (12th class) की परीक्षा जून माह में होगी। 12वीं के जो पेपर शेष रह गए हैं उनकी परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी। इसी के साथ एक और अहम फैसले के तहत 19 मार्च 2020 से लॉक डाउन शुरू होने की तारीख से लेकर लॉक डाउन समाप्त होने तक की अवधि तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन फीस (tution fees) ले सकेगा, इसके अलावा और किसी भी तरह की फीस नहीं ली जा सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad