Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

राशन प्रदान करने औऱ थम्ब मशीन पर रोक लगाने हेतु सौंपा ज्ञापन।




मुलताई। आज मुलताई एसडीएम सीएल चनाप को नगर के युवा कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे ने ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया कि नगर के बीपीएल सूची मैं जोड़े गए नए परिवारों को जिनके पास फूड कूपन नहीं है, उन्हें भी राशन दिया जाए। ऐसे 190 परिवार है जिनके लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे द्वारा राशन मुहैया कराने हेतु पिछले महा मांग की गई थी। जिस पर इन्हें 1 माह का राशन प्रदान किया गया था। किंतु इस माह इन परिवारों को राशन दुकानों द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है। अतः क्षेत्र के इन परिवारों को प्रतिमाह राशन प्रदान हो ऐसी व्यवस्था बनाने का कष्ट करें एवं कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए राशन दुकानों पर लगी थंब मशीन पर रोक लगाई जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad