उप संचालक एवं सचिव जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र. गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड भोपाल से प्राप्त आर्थिक अनुदान राशि जिले की पंजीकृत एवं क्रियाशील आठ गौशालाओं को गौशाला में उपलब्ध गौवंश के लिए भूसा-चारा हेतु मंजूर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की त्रिवेणी गौशाला झगडिय़ा को चार लाख 8 हजार 60 रूपए, पारसडोह गौशाला धनोरा को एक लाख 88 हजार 980 रूपए, पूर्णा गौशाला देवलवाड़ा को एक लाख 87 हजार 310 रूपए, अमरनाथ गौशाला तिवरखेड़ को एक लाख 70 हजार 580 रूपए, गौपाला गौशाला घोड़ाडोंगरी को 91 हजार 980 रूपए, शासकीय कृषि प्रक्षेत्र गौशाला गुदगांव को 66 हजार 900 रूपए, गौशाला ट्रस्ट मुलताई को 46 हजार 830 रूपए एवं गौतम गौशाला झाड़ेगांव को एक लाख 5 हजार 360 रूपए की आर्थिक अनुदान राशि गौशाला में उपलब्ध गौवंश के लिए भूसा-चारा हेतु मंजूर की गई है।

