Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल और गुना कलेक्टरों के समन्वय से गर्भवती संगीता सकुशल अपने घर पहुंची



लॉकडाउन में फंस गई थी बैतूल में

प्रदेश के गुना जिले के मधुसुदनगढ़ की संगीता खडिय़ा लॉकडाउन के पहले बैतूल अपनी बहन की डिलीवरी में मदद करने आई थी और लॉकडाउन हो जाने के कारण यहीं फंस कर रह गई थी। संगीता स्वयं भी गर्भवती थी एवं उसके प्रसव का समय नजदीक आता देख उसकी बहन भी परेशान हो रही थी।  इसका कारण था कि दो माह पहले संगीता की बहन की डिलीवरी हुई थी और उसकी छोटी बेटी भी है। ऐसी स्थिति में संगीता को कौन संभालेगा?  इस परेशानी में जब संगीता को मधुसूदनगढ़ लौटने का कोई साधन नहीं मिला तो उसने बैतूल कलेक्टर श्री राकेश सिंह एवं गुना कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन से संपर्क किया। उसकी यह कोशिश कामयाब हुई और बैतूल कलेक्टर श्री सिंह एवं गुना कलेक्टर श्री विश्वनाथन के परस्पर समन्वय से उपलब्ध कराए गए वाहन से रविवार को संगीता वापस सकुशल अपने घर मधुसुदनगढ़ पहुंच गई। अपने घर पहुंचकर वह बहुत ही खुश है और बैतूल एवं गुना कलेक्टर को बार-बार धन्यवाद् दे रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad