मांडवी में आज होगा महा प्रसादी भंडारे के साथ 11 दिवसीय संगीतमय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का समापन।
✍️ अनुप शिन्दे
आठनेर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मांडवी में विगत 6 वर्ष से लगातार हो रहे संगीतमय 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का समापन प्रसादी के साथ आज 19 जनवरी 2021 को हौगा।
जिले और जिले के बाहर के कलाकार अपनी अपनी संगीतमय प्रस्तुति लेकर हनुमंत दरबार पहुंच रहे हैं छिंदवाड़ा जिले के सोशर से पधारी गायिका प्रीति कुशवाहा ने कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रोताओं को रात्रि से प्रातः पर्वत बांधे रखा। आसपास के ग्रामों से भी पुरुष भजन मंडली एवं महिला मंडली कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस भव्य कार्यक्रम में अपना योगदान दे रहे हैं। पूरे कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह है कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्य मार्ग बस स्टैंड तक भगवा पताकाओं से ग्राम की सज्जा की गई है। प्रतिदिन प्रातः सायं काल होने वाली भव्य आरती में महाप्रसादी के लिए सभी ग्रामीण को अपनी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है आयोजन की शुरुआत में ही 11 दिन की प्रसादी वितरण के लिए पूर्व में पंजीयन करना पड़ता है ग्राम के दिनेश झाड़े ने बताया कि आज इस भव्य कार्यक्रम का समापन भंडारा प्रसादी के साथ होंगा।

