मांडवी में 11 दिवसीय संगीतमय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन ।भंडारा प्रसादी के साथ नसा मुक्ति का दिलाया संकल्प।
✍️ अनुप शिन्दे
आठनेर। ग्राम मांडवी में विगत 6 वर्षों से हो रहे 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा का समापन महाप्रसादी के साथ मंगलवार को हुआ। समापन के अवसर पर ग्राम मांडवी सहित आसपास के ग्रामों से भी श्रद्धालुओं ने हनुमंत दरबार में उपस्थित होकर पुण्य प्रसाद ग्रहण किया समापन के अंतिम दिन लगभग 10 से 11 हजार श्रद्धालुओं पहुंचे कार्यक्रम नशा मुक्ति स्वच्छता जैसे सामाजिक सरोकार से भी जुड़ा रहा स्वयं श्री धनाराम जी महाराज ने हनुमंत दरबार में उपस्थित सभी युवाओं व श्रद्धालुओं को व्यसन मुक्ति हेतु संकल्प दिलाया ग्राम एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए इसे पहली आवश्यकता मानकर नशा त्यागने के लिए प्रेरित किया ।


