Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शराब की बॉटल और डिस्पोजल के साथ चखना भी जप्त। केंद्रीय विद्यालय के सामने गाड़ी में बैठ युवा पी रहे थे शराब

शराब की बॉटल और डिस्पोजल के साथ चखना भी जप्त। केंद्रीय विद्यालय के सामने गाड़ी में बैठ युवा पी रहे थे शराब।



✍️ कुलदीप पहाड़े
मूलताई। केंद्रीय विद्यालय के सामने टवेरा गाड़ी में बैठ कर दो युवक शराब पी रहे थे, पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुच कर उन्हें पकड़ा ओर उनके पास से शराब की बॉटल ओर डिस्पोजल जप्त किए। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के व्दारा जिले मे चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत श्रीमान अति . पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय  सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्गदर्शन मे दिनांक 19 जनवरी को रात 20.30 बजे थाना प्रभारी श्री सुरेश सोलंकी के निर्देशन मे  सउनि . अरविंद दीक्षित हमराह बल के कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली की केंद्रीय विद्यालय के सामने ग्राउंड में टवेरा वाहन MH 40 KR 8279 में बैठ कर कुछ लड़के शराब पी रहे हैं कि सूचना पर मौके पर जाकर टवेरा में बैठे लड़कों को शराब पीते पकड़ा उनके नाम पता पूछा तो अपना नाम शिवानंद पिता कचरिया 19 साल निवासी सिमरिया , पंकज पिता गुणवंत राव सावले 30 साल निवासी बगोली बुजुर्ग का होना बताया दोनों आरोपियों से दो डिस्पोजल में भरी शराब, क्वार्टर में आधी शराब , बियर, नमकीन मिले जिसे  उक्त टवेरा वाहन के जप्त  किया गया आरोपियों के विरुद्ध धारा 36ब के तहत अपराध दण्डनीय पाया गया मौके से गिरफ्तार कर हमराह थाना लेकर आया अपराध पंजीबद्ध किया गया ।  उपरोक्त कार्यवाही सउनि. अरविंद दीक्षित , आरक्षक सुधाकर की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad