अधिवक्ताओं ने की विधायक से ताप्ती महोत्सव के आयोजन की मांग।
नगर में हर वर्ष ताप्ती महोत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन बड़ी दुखद बात ये है कि जब तक मुलताई की जनता मांग नहीं करती जब तक ताप्ती महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाता है इसके लिए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गिरधर यादव अधिवक्ता ने विधायक सुखदेव पांसे जी को पत्र लिखकर मांग करी की मुलताई नगरी में अति शीघ्र ताप्ती महोत्सव का आयोजन होना चाहिए यादव अधिवक्ता ने बताया कि मुलताई नगरी की पहचान मां ताप्ती से है और साल में एक बार ऐसे बड़े आयोजन से मुलताई नगर की एक अलग ही पहचान बनती है । विधायक महोदय ने कई बार प्रयास करके ताप्ती महोत्सव का आयोजन करवाया है इसलिए अधिवक्ता संघ ने मांग की ताप्ती महोत्सव का आयोजन अति शीघ्र करवाया जाए।


