Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Multai Breaking News 30 हजार रुपयो से भरा बैग लेकर युवक फरार। सीसीटीवी में भगते दिखाई दिया। देखे वीडियो।

Multai Breaking News 
30 हजार रुपयो से भरा बैग लेकर युवक फरार। सीसीटीवी में भगते दिखाई दिया। देखे वीडियो।




✍️Kuldeep pahare. . .
मूलताई।Humdard News Multai नगर में गुरुवार जो कि साप्ताहिक बाज़ार का भीड़ भाड़ वाला दिन होता है ऐसे में एक युवक 30 हजार रुपयो से भरा बैग लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि नगर में संचालित हिंदुस्तान लीवर कंपनी की एजेंसी पर कार्यरत सेल्समैन की बाइक में टंगा रुपयों से भरा बैग लेकर अज्ञात युवक भाग गया। बैग में 30 हजार रूपए नगद सहित कुछ अन्य सामान रखा हुआ था। आरोपी ने घटना को साप्ताहिक बाज़ार जो कि भीड़ भाड़ वाला दिन होता है ऐसे समय दिन दहाड़े अंजाम दिया है।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार पांढुरना निवासी शकील पिता फैज अहमद हिंदुस्तान लीवर कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के दरमियान वें रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कंपनी के स्थानीय एजेंसी संचालक के घर पर बाइक लेने पहुचे थे। शकील अहमद बाइक की चाबी लेने घर के सामने खड़ी बाइक पर बैग टांगकर एजेंसी संचालक हनी भार्गव के घर में गए और कुछ ही देर में बाइक की चाबी लेकर बाइक के पास पहुंचे तो बैग नदारद मिला। शकील अहमद ने बताया बैग में 30 हजार रुपए नगद,रसीद बुक,आर्डर बुक सहित खाने का टिफिन रखा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल एजेंसी संचालक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव ने  पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस  ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हनी भार्गव ने बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बैग ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस को सीसीटीवी के फुटेज उपलब्ध कराए हैं। सेल्समैन शकील अहमद में पुलिस को लिखित आवेदन भी सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad