नाबालिक दत्तक पुत्री ही निकली पिता की हत्या की मास्टरमाइंड, 4 आरोपी हिरासत में
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
सारनी। कोयलांचल नगरी पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 22 में विगत 2 दिनों पूर्व एक घर से काफी दुर्गंध आने पर वार्डवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी, तत्पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घर कि तलाशी ली तो 45 वर्षीय श्रीराम हुरमाड़े का शव मिला जिसके पास दत्तक पुत्री एवं एक अन्य व्यक्ति को संदिग्ध के तौर पर हिरासत में लिया गया था। इस मामलर में मृतक के साले ने सारणी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 32/2021 धारा-302 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायमी की जाकर विवेचना में लिया गया है। जिसका सारणी पुलिस ने जांच के पश्चात खुलासा शनिवार को खुलासा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रृध्दा जोशी ने वारदात को गंभीरता से लेते हुये सारनी पुलिस को विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिये थे। सारनी पुलिस के द्वारा एसडीओपी अभयराम चौधरी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रकरण की विवेचना तत्पर्तापूर्वक करते हुये मृतक की आरोपी नाबालिक दत्तक पुत्री, अनवर खान पिता आजाद नगर पाथाखेड़ा, शिखर मोहबे निवासी गणेश कालोनी आमला, अनिल सोनारिया निवासी सुभाष नगर पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक अपनी लड़की को दोस्तो के साथ घूमने फिरने एवं मोबाईल पर बात करने से मना करता था, जिससे लड़की परेशान होकर अपने बॉयफ्रेंड एवं दोस्तो के साथ प्लान करके अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया एवं मृतक के शव को घर के पीछे बनी टपरिया में छिपा दिया था। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सारणी की टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश सरेयाम, उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, उपनिरीक्षक अलका राय, सहायक उपनिरीक्षक जीपी बिल्लौरे, सहायक उपनिरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, आरक्षक गजानन्द, आरक्षक रमेश, आरक्षक अखिलेश, आरक्षक सोनू, आरक्षक सुरेन्द्र, आरक्षक विनोद, आरक्षक कमलेश, महिला आरक्षक शालू की विशेष भूमिका रही।

