अयोध्या में बनने वाले भव्य मंदिर निर्माण के निमित्त ग्राम जावरा में बैठक हुई संपन्न
✍️अनुप शिन्दे
आठनेर। ब्लॉक क्षेत्र ग्राम जावरा में खंड कार्यवाह सूरज कनाठे उपखंड प्रभारी नवीन वागद्रे द्वारा ग्राम जावरा में बैठक ली गई बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे सूरज कनाठे श्री राम जन्मभूमि एवं संघर्ष इतिहास से अवगत कराते हुए कहां की भगवान श्री राम हमारी आस्था और राष्ट्र की सर्वोच्च मर्यादा हमारे इतिहास का गौरव और हिंदुओं के स्वाभिमान का सर्वोच्च प्रतिमान है मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक वर्ग में अत्यंत खुशी है। श्री राम मंदिर भव्य हो इसके लिए निधि के साथ-साथ हमें भाव भी समर्पित करने हैं भाव जागरण जन जागरण के अभियान को क्रम में ग्राम की आत्मनिर्भरता संगठित युवा शक्ति सै नए समाज के सृजन में युवा शक्ति का समायोजन धार्मिक आध्यात्मिक और नैतिक उन्नति के लिए संकल्प का सृजन किया जाना वर्तमान समाज में अति आवश्यक है मंदिर का निर्माण विश्व की अत्याधुनिक तकनीकी के द्वारा श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है बैठक में ग्राम जावरा में अभियान प्रमुख हरिश्चंद्र का कनाडे सह प्रमुख रामरावजी पंडाग्रे एवं निधि प्रमुख संदीप बंजारे को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया बैठक में रमेश गीद , इंद्रदेव कौसे,आयुष पंडाग्रे, और युवाओं सहित बुजुर्ग उपस्थित रहे, श्री राम स्तुति के साथ बैठक का समापन किया गया।

