अधिवक्ताओं ने स्पीड ब्रेकर और तेज गति से वाहन चलाने वालो लड़को पर कार्यवाही की मांग करी।
बस स्टैंड से हाई स्कूल तक एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है जनपद पंचायत, नगर पालिका , सिविल कोर्ट, हाई स्कूल होने से भारी भीड़ रहती है अधिवक्ता संघ के पंकज यादव अधिवक्ता ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय कई लड़के तेज गति से वाहन चलाते है , जिसे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है कुछ दिन पहले विजय रघुवंशी अधिवक्ता के साथ दुर्घटना होते होते बची जिसकी शिकायत अधिवक्ताओ ने संघ के अध्यक्ष से की जिस पर कार्यवाही करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गिरधर यादव अधिवक्ता ने अनुविभागीय अधिकारी , एसडीओपी मैडम, लोक निर्माण अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया बस स्टैंड से हाई स्कूल मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाना चाहिए एवं स्कूल की छुट्टी होते समय पुलिस के जवान खड़े रहना चाहिए मनचलों लड़को पर कार्यवाही होना चाहिए अधिवक्ता संघ के नवीन बि हारिया , हरीश शिवहरे , श्रवण नागले, सुरेश मकोड़े, विजय रघुवंशी, विनोद सिंह ठाकुर, लोकेश रवि यादव, पंकज यादव अधिवक्ता उपस्तिथि रहे अधिवक्ता संघ के सह सचिव नवीन बिहरिया ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी ने ज्ञापन पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

