भोपाल में कांग्रेस के राजभवन घेराव को पुलिस ने आँसू गैस और वाटर केनन चलाकर रोका।
✍️कुलदीप पहाड़े/पाशा खान /अलताफ अहमद
भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए तीन बिलो को लाया गया जिसका पूरे देश भर में जमकर विरोध हो रहा है, शनिवार को मप्र की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन का घेराव किया जाना था, जिसमे हजारो कांग्रेस कार्यकर्ता एव नेता सहित कांग्रेस विधायक मौजूद थे।
राजभवन का घेराव करने कांग्रेस की रैली जवाहर चौक से निकलकर राजभवन की तरफ जैसे ही बढ़ी, पुलिस द्वारा उन्हें रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेड लगा कर रोक लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर जोर आजमाइस हुई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड्स के ऊपर से निकलकर आगे बढ़ने लगे जिसको देखते हुए पुलिस ने पहले पानी की बौछार छोड़ी फिर करीब आधा सैकड़ा आंसूगैस के गोले दागे गए। जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता तीतर बितर हो गए कुछ घायल हुए, कुछ गिर पड़े तो कुछ पर पुलिस ने लाठियां बरसाई।

