महिलाओ,बालिकाओ से संवाद किया गया -( शिखा भौरासे )
Betul - सिद्ध शक्ती शिक्षण समिति और वन स्टाप सखी सेटंर के संयूक्त तत्वाधान मे महिला,बालिका सम्मान जागरूकता कार्यक्रम किया गया। काउंसलर शिखा भौरासे के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे पहुचकर इस अभियान को जनजन तक पहुचाया जा रहा है और जागरूकता संदेश के साथ लोगो से मिलकर उनसे परिचर्चा की जा रही है। ग्राम कुंडी, मगरडोह,कामठी,आमागुहान मे शिखा भौरासे ने बालिकाओ को गुड टच,बेड टच की जानकारी दी और किसी के भी बहकावे ना आने की समझाइश दी साथ ही महिलाओ को उनके सम्मान और अधिकारो के प्रति जागरूक होने को कहा गया। बालिकाओ को समाइश दी गयी कि किसी भी तरह के लालच मे न पड़े और जब भी कभी किसी से असुरक्षित असहज लगता है तो परिजनो को जरूर बताए। और जरूरी नं जैसे 1098,चाईल्ड लाईन नं, 1091, महिला हेल्प लाईन नं, डायल100 पुलिस हेल्प नं जरूरयाद रखे। इस कार्यक्रम मे लोकेश भौरासे, आगनवाड़ी कार्यकर्ता राजेशवरी चौरे,अनिता उइके,कविता,उपस्थित थे।



