Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रेल रोको आंदोलन के समर्थन में किन्नर समाज मे दिया धरना, सासंद हाय हाय के लगाए नारे। देखिए वीडियो

रेल रोको आंदोलन के समर्थन में किन्नर समाज मे दिया धरना, सासंद हाय हाय के लगाए नारे।



मूलताई। नगर में गैर राजनीतिक एवं सर्वदलीय जन आंदोलन मंच 20 दिनों से चल रहे रेल रोको आंदोलन को आज किन्नर समाज ने अपना समर्थन दिया और धरने पर बैठे! नगर में ट्रेनों का स्टॉपेज की मांग करते हुए सत्ताधारी हाय हाय, ट्रेनों का स्टॉपेज देना होगा ,जैसे नारे भी लगाए तथा मंच पर नाच गाना भी किया। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को भी समर्थन देते हुए मोदी सरकार हाय हाय के नारे भी लगाए। इसके पूर्व में भी यही किन्नर समाज ने पाइप चोरी कांड, तथा राम मंदिर की जमीन को बचाने के लिए दोषियों पर कार्रवाई कर जेल में भेजने के लिए आंदोलन कर रहे, समाज सेवी संगठन, जन आंदोलन मंच को भी समर्थन दिया था ! और एक दिवसीय भूख हड़ताल में हिस्सा लिया था। देखने वाली बात यह है कि, नगर में ट्रेनों का स्टॉपेज हो ,इसको लेकर आम नागरिक विगत 10 सालों से मांग करते आ रहे हैं, जिसके लिए आंदोलन भी हुए ,परंतु इसके बाद भी पवित्र नगरी में ट्रेनों के स्टॉपेज नहीं हो सके? विडंबना तो यह है की ,आम जनता को होती परेशानी देखकर आखिर किन्नर समाज सामने आ गया ,और जनता की मांगों का समर्थन किया ,परंतु स्थानीय सत्ताधारी नेताओं सहित पूरे जिले के बड़े-बड़े नेता, इस बारे में जन आंदोलन मंच को सहयोग करने नहीं आए? नाही अपने स्तर पर मुलताई में ट्रेन रोकने कोई प्रयास कर रहे हैं? इसलिए नगर की जनता आक्रोश में है। और विगत 20 दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं! जनता के माध्यम से जन आंदोलन मंच एक सर्वदलीय गैर गैर राजनीतिक समाज सेवी संगठन है। जो हर बार जनता की जायज मांगों के लिए संघर्ष करता है! इसलिए आज भी ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग करते हुए संघर्ष कर रहा है और पक्ष विपक्ष के नेता, दुम दबाकर खामोश बैठे हैं! जन आंदोलन मंच का मानना है कि वर्तमान में प्रदेश में भाजपा सरकार है सांसद ,मंत्री ,प्रधानमंत्री सब भाजपा के हैं ,अगर वह चाहे तो पवित्र नगरी में ट्रेनों के स्टॉपेज होना कोई बड़ी बात नहीं है?परंतु शायद उन्हें जनता की परवाह नहीं है ।जनता की जरूरत से उन्हें कोई सरोकार नहीं है ।बस अपनी झूठी अकड़ में है! इसी तरह से 5 साल पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे के गुजर गए ,और ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान सांसद के भी गुजर जाएंगे। और जनता की मांग के लिए खुद जनता को ही लड़ना होगा?—–इनका कहना है—-सरकार हमारे जैसी हो गई है अंधी बहरी है। नगरवासी 10 सालों से मां ताप्ती की पवित्र नगरी में ट्रेनों के स्टॉपेज मांग रही है ।परंतु सरकार इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है !हम जन आंदोलन मंच और जनता के साथ है! ( किन्नर मोहिनी राधा वगैरह नगर को पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त है जो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही दिया था ।और कहा था कि मां ताप्ती की नगरी में हर कमी दूर की जाएंगी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ,बस आप नगर पालिका में कमल का फूल खिला दे ,परंतु सारे वादे खोखले साबित हो रहे हैं! (अनिल सोनी मंच कार्यकर्ता)*अगर सरकार ने हमारी/ मांगे नहीं मानी तो जन आंदोलन मंच ,अपना उग्र रूप लेगा। सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए ,और पवित्र नगरी में जनता की मांग अनुसार ट्रेनों का स्टॉपेज देना चाहिए! (महेश शर्मा रजनीश गिरे टीकाराम मंडले आदि मंच कार्यकर्ता)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad