भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण संग्रह हेतु वाहन रैली निकाली
बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की खास रिपोर्तट
बोरदेही -- श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास खण्ड व उपखंड खेड़ली बाजार, बोरदेही, मोरखा आमला ग्रामीण द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2021 दिन बुधवार को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण संग्रह एवं जनजागरण के निमित्त वाहन रैली का आयोजन रखा गया। जिसमें क्षेत्र के सभी राम भक्तों ने सैकड़ों की संख्या में वाहन रैली निकालकर इस आयोजन को सफल बनाया। वाहन रैली ग्राम खेड़ली बाजार से शुरू होकर बोरदेही ग्राम पहुंची बोरदेही से हथनोरा होते हुए ग्राम मोरखा में रैली का समापन हुआ। वाहन रैली का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया,श्रीराम भक्तों द्वारा वाहन रैली पर पुष्प वर्षा किया गया।पूरा क्षेत्र जय-जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा वाहन रैली में सभी श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे। क्षेत्र भगवा रंग से रंग आया इस वाहन रैली हेतु युवाओं में खासा जोश देखा गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव, खेड़ली-मोरखा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी,भग्गू पटेल,देवीसिंह रघुवंशी,योगेश रघुवंशी,राहुल साहू,सुनील साहू,सूर्यप्रकाश शेटे, ललित सूर्यवंशी,संदीप वाईकर,अमुना यादव,महेंद्रसिंह रघुवंशी,प्रवीण रघुवंशी, उमेश पंवार,मोनू डोंगरे,अतुल पारखे,महेश डांगे, इसके साथ ही जिला अभियान प्रमुख कृष्णाकांत गावंडे,जिला मंत्री उदय जोशी,जिला सहसंयोजक गगन साहू ,संदीप कोसे,भूपेश साहू शेखर साहू एवम महेश मर्सकोले,प्रफुल जैन,शिवम् कावड़कर,लोकेश टिंकू साहू,शुभम साहू,शुभम सूर्यवंशी,शुभम साहू,शुभम बड़ोने राहुल सूर्यवंशी सतीश साहू अंकलेश नायक,उमेश प्रजापति विशाल साहू,मयंक सूर्यवंशी सहित सभी क्षेत्रवासी एवं श्रीराम भक्त काफी संख्या में उपस्थित रहे।जिला अभियान प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने बताया कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण के लिए शोभायात्रा निकाली जा रही है 15 जनवरी से 14 फरवरी तक धन संग्रह अभियान चलेगा।

