भव्य झाकिया बनाकर निकली कलश यात्रा ।
प्रभात पटटन वि.ख.के वायगाव मे आज अयोध्या राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू करने की खुशी मे और सभी के सहयोग अपेक्षा हेतु सुबह नौ बजे श्री राम दरबार से भगवान राम लक्ष्मण सीता हनुमान गणेश जी की भव्य झाकिया सजाई गई और बहनो ने कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली गई । कार्यक्रम का सुभारंभ सुबह नौ बजे से ठीक एक बजे तक चला । रैली बडे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से और गाजे बाजे के साथ निकाली गयी । ऐसा लग रहा था मानो अयोध्या यही पर आ गई हो । कार्यक्रम मे समिति के ब्लाक अध्यक्ष पंढरीनाथ पाटनकर भास्कर मगरदे ने बताया कि हर गाव शहर मे भगवान राम के मंदिर निर्माण कार्य को लेकर खुशी की लहर व्याप्त है जिसके चलते यह रैली निकाली गई । लोगो ने जगह जगह भाकियो का भव्य स्वागत किया और सभी लोगो से बढ चढ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की । जगह जगह भगवान राम नाम के
जयकारे गुजे । रैली का सफल संचालन करते हुए ग्राम पटेल सहादेव धोटे , नरेश बोडखे, विजय धोटे संजू लिखितकर, दुर्गेश भोयरे ,श्रावण धोटे, सुरेश झपाटे, गोपीनाथ महाल्ले, शैलेंद्र घोडकी , ने विशेष सहयोग दिया ।

