क्रान्तिज्योति सावित्री बाई फ़ुलेजी को भारत #रत्न सम्मान की मांग अब ग्रामीण अंचलों से भी उठने लगी है
✍️ अनुप शिन्दे
आठनेर। अजास संगठन बैतूल की पहल पर मध्यप्रदेश से उठी आवाज अब गावो तक पहुंचने लगी नारी सशक्तिकरण और देश में नारी शिक्षा की अलख जगाने वाली प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फ़ुलेजी को भारत
रत्न सम्मान दिये जाने ग्रामीण क्षेत्र से भी आवाज उठने लगी है। ग्रामीण अंचल के लोगों ने महान समाज सुधारिका सावित्री बाई फ़ुलेजी को भारत
रत्न सम्मान दिये जाने हेतु आठनेर तहसील के ग्राम सातनेर में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया
इस अवसर पर अजास संगठन के साथ माली समाज संगठन ने भी आगे आकर ग्रामीण अंचलो मे पोस्टकार्ड अभियान में सहयोग किया इस अवसर पर
अजास संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष श्री लीलाधर नागले, माली समाज संगठन आठनेर के अध्यक्ष बाबूराव बनकर जी , अजास संगठन के बैतूल आठनेर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रात 8:00 बजे तक ग्राम सातनेर में संपर्क अभियान जारी रहा

