अधिवक्ता संघ मुलताई ने चलाया सफाई अभियान।
अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता चैतराम वानखेड़े, अशोक पाठेकर , अशोक परिहार, वामन जगताप, दिनेश जाधव , हरीश शिवहरे, अनिल शर्मा, पंकज यादव संघ के कर्मचारी सुधीर सेलकरी, मुन्ना पावर, प्रतीक भवसार ने न्यायालय में लगे पेड़ की सफाई कर पेड़ो में टी गार्ड लगाकर कचरा साफ किया। जिसके लिए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गिरधर यादव अधिवक्ता ने सभी को बधाई दी सफाई अभियान की शुरूआत अधिवक्ताओं ने अपने चेंबर को सामने की सफाई की गेट सामने खड़े वाहन को व्यवस्थित करवाया संघ के अध्यक्ष ने बताया अधिवक्ता संघ मुलताई नगर के हर जनहित कार्य में अधिवक्ता भाग लेते है नगर को स्वच्छ बनाने की नगर वासियों से अपील करी।

