भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा।
✍️अनूप शिन्दे
आठनेर। पंडित श्री ओमकार प्रसाद द्विवेदी ( संजय नगर बिझिया मंडला) के सानिध्य में ग्राम अक्कलवाड़ी के लोपईढ़ाना में प्रारंभ हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा पुराण पाठ।
ग्राम देव पूजन के साथ भगवत कथा का हुआ शुभारंभ । तुलसीराम मकोड़े ने बताया कि
संगीतमय भागवत कथा दिनांक 8/01/2021 से प्रारंभ होकर दिनांक 14/01/2021 को समाप्त होंगी।
प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पूजन पाठ एवं आरती प्रतिदिन होंगी। प्रवचन समय प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
भागवत कथा के आखरी दिन 14/01/2021 को दोपहर 12:00 बजे से विशाल प्रसादी एवं भंडारे के साथ।
श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा।भागवत पुराण कथा को लेकर सभी ग्रामवासी काफी उत्सुक है वह अपनी इच्छा अनुसार सहयोग कर रहे हैं।

