बैतूल जिले में नाबालिक बालिकाओं की खोजबीन के लिए स्वयं एसपी सिमाला प्रसाद उतरी मैदान स्तर पर।
बैतूल। बैतूल जिले में नाबालिक बालिकाओं की खोजबीन के लिए स्वयं एसपी सिमाला प्रसाद उतरी मैदान स्तर पर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के व्दारा जिले में नाबालिग बालिका अपहर्ता के प्रकरण में दस्तयाबी के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.1.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी एवं एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया जी एवं थाना प्रभारी मुलताई श्री सुरेश सोलंकी एवं उपनिरीक्षक श्री उत्तम मस्तकार एवं पुलिस बल के ग्राम ताईखेड़ा ,बाघोंड़ा, घाट अमरावती में पहुंचकर नाबालिग बालिका (पीड़िता) के परिजनों से एवं संदेहियों के परिवार से मिलकर चर्चा कर संबंधित पीड़िता के परिवारजनों से अपहर्ता की जानकारी ली गयी, बाद संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रकरण का जल्द से जल्द निकाल करने एवं महिला संबधित मामलों में तत्काल निकाल करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं I

