मूलताई तहसील कार्यालय के सामने रात 11 बजे हुआ एक्सीडेंट, दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की भिड़ंत।
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मूलताई। नगर के मध्य से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है, ताजा मामला शुक्रवार रात 11 बजे तहसील कार्यालय के सामने का है जब दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। शुक्र रहा दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को ज्यादा गंभीर चोट नही आई। लेकिन भिड़ंत की आवाज सुनकर और दोनों गाड़ियों की हालत देखकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दोनों की भिड़ंत बहुत ही जोरदार हुई है, लोगो का कहना है कि आए दिन इस जगह पर अंधेरा रहने के कारण दुर्घटना होते रहती है, शासन प्रशासन को यहां पर उचित प्रकाश व्यवस्था कराना चाहिए।

